top of page

इस मानसून सत्र में परिसीमन बिल पर देखने मिलेगा पावर गेम, क्या NDA को समर्थन देंगे शरद पवार?

Writer: LJH News Desk
LJH News Desk
Jul 16
1 min read

नई दिल्ली. अगले सोमवार यानी 20 जुलाई को देश की संसद का मॉनसून सत्र शुरू होने जा रहा है. ऐसे में बहुमत को लेकर पावर गेम देखने को मिल सकता है. इधर, शरद पवार की पार्टी ने लोकसभा में परिसीमन बिल को सपोर्ट करने की ओर संकेत दिए हैं.


सदन में शरद पवार की एनसीपी के 8 सांसद हैं. अगर यह संसद समर्थन करते हैं, तो पीएम मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार को मजबूती मिलेगी. ऐसे में अब सवाल इंडिया गठबंधन को लेकर भी उठ रहे हैं. क्या इंडिया गठबंधन कमजोर हो रहा है?


इधर, टीएमसी में हुई बगावत ने भी सदन का नंबर गेम बदला है. कई सांसद एनडीए में शामिल हो चुके हैं. खुद शरद पवार की बेटी और पार्टी सांसद सुप्रिया सुले ने संकेत दिए हैं कि परिसीमन बिल को एनसीपी शरद गुट समर्थन कर सकता है.


इससे पहले 17 अप्रैल को सदन में सरकार की तरफ से लाए इस बिल को सदन में गिरा दिया गया था. इस बिल के मौजूद सांसद फिलहाल 528 हैं. ऐसे में समर्थन की जरूरत थी. कुल 352 समर्थन की जरूरत थी. लेकिन उस समय विरोध में वोट 230 पड़े और एनडीए के पक्ष में 298 वोट पड़े.


अब अगर दोबारा बिल पेश होता है, तो सदन में फिलहाल 540 कुल सांसद हैं. इनमें 360 दो तिहाई सांसद की जरूरत है. वहीं, एनडीए के समर्थन में 298 तक सांसद हैं.

Recent Posts

See All
UGC इक्विटी रेगुलेशंस 2026 पर विचार कर रही केंद्र सरकार, SC से बोली सरकार

केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को जानकारी दी है कि वह यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) के 'इक्विटी रेगुलेशंस, 2026' पर फिर से विचार कर रही है, जिन्हें अभी कोर्ट ने रोक रखा है. ANI न्यूज एजेंसी के मुताब

 
 
 

Comments


Subscribe to Our Newsletter

  • White Facebook Icon

© All Right Reserved by Kalpna Times

bottom of page